थाने के कुतुबछपरा दातानगर में हुई मारपीट व पथराव की घटना

परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज. थाने के कुतुबछपरा दातानगर में चंदा मांगने को ले एक द्वारा दूसरे पक्ष के साथ मारपीट करते हुये रोड़े भी फेंके गये. इस मारपीट व रोड़ेबाजी की घटना में दो घायल हो गये. घायलों को इलाज सदर अस्पताल लाया गया. जहां से एक की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पर पहुंच पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर गांव में तनाव की स्थिति व्याप्त है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्जिद के मौलाना को वेतन देने के लिए रविवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा गांव में चंदा घर-घर से मांगी जा रही थी. इसी क्रम में पट्टीदारों उग्र हो गये और मारपीट पर उतारु हो गये. देखते ही देखते मारपीट व रोड़ेबाजी की घटना में दाता नगर के सनाउद्दीन उर्फ़ दारा व उनका पुत्र गुलफान शाह गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनको इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से सनाउद्दीन की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. इस संबंध में घायल फरीदुद्दीन उर्फ गुलफान ने टाउन थाना इंस्पेक्टर के समक्ष बयान दिया है कि मेरे पिता तीन भाई हैं. जिसमें बड़े जियाउद्दीन उम्र 50 वर्ष, मांझील फहीमुद्दीन उम्र 48 वर्ष मेरे पिता सबसे छोटे सनाउद्दीन उम्र 45 वर्ष हैं. मेरे पिता के तीनों भाई में जमीन का आपसी बंटवारा बहुत पहले हो चुका था. फिर भी मेरे चाचा जियाउद्दीन बेवजह जमीन का बहाना बनाकर हम लोगों के साथ हमेशा विवाद करता रहता है. उन्होंने व उनके पुत्र कई बार मेरे पिता को जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं. मेरे पिता जिले के प्रतिष्ठित ट्रस्ट इंडो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं. इसके साथ गांव में बनी विकास कमिटी का अध्यक्ष भी हैं. गांव में मस्जिद के मौलाना को वेतन देने के लिए गांव के लोग द्वारा चंदा वसूल कर मेरे पिताजी के अध्यक्षता में लेन-देन किया जाता है. इसी क्रम में रविवार की सुबह गांव के कुछ लोगों के साथ मेरे पिताजी चंदा मांग रहे थे. चंदा मांगने जब सभी लोग मेरे चाचा जियाउद्दीन के दरवाजे पर पहुंचे. तभी मेरे चाचा व उनके लड़के बोले कि नेता बनता है आज तुमको ठीक कर देंगे. इतना कहते ही कुछ देर में कैफुद्दीन, सीको दोनों पुत्र जियाउद्दीन, जियाउद्दीन पुत्र क्यामुद्दीन तथा जियाउद्दीन की पत्नी सहित चार-पांच अन्य अज्ञात लोग डंडे, लोहे का रॉड, लाठी तथा ईंट से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया. हमले में मेरे पिता का सिर फट गया. मुझे भी चोटें आयी. शोर-गुल सुनकर लोग वहां पहुंचे तो हमलावर भाग खड़े हुये. इसके बाद बेहोशी की हालत में मुझे व मेरे पिता को सदर अस्पताल लाया गया. जहां से पिता की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. घटना के बाद हमलावर घर छोड़ कर फरार बताये जा रहे हैं. पुलिस जांच में जुटी हुयी है.