
तरैया(सारण) : वाईडीबीएस कॉलेज में जदयू के विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष व सचिव को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।जिसमें तरैया विधानसभा के तरैया,पानापुर व इसुआपुर के 297 बूथों के बूथ अध्यक्ष व सचिव को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण में बताया गया कि नीतीश सरकार का सुशासन-काल 15 वर्षो से चल रही है।जिसमें सामाजिक, सदभाव व सौहार्द बना रहा।जदयू सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण शिविर में बूथ अध्यक्ष व सचिव को संबोधित करते कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से सभी योजनाओं का विस्तृत जानकारी दिया गया। जिसमें बूथ अध्यक्ष व सचिव नीतीश सरकार के उपलब्धियो व योजनाओं को बूथ स्थल व साथियों और उनके घर-घर तक पहुंचाये।ऐसा कोई धर्म नही है जो नीतीश सरकार के योजनाओं से लाभान्वित नही है।जो व्यक्ति लाभवन्ति नही है उन्हें जानकारी नही है या उचित माध्यम के पास उनका पहुंच नही है।वही बूथ अध्यक्ष व सचिव अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।मंच संचालन प्रदेश प्रभारी प्रशिक्षक जितनारायण मंडल तथा प्रशिक्षण की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू एवं जिला विधानसभा प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने किया।तथा धन्यवाद ज्ञापन जदयू प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।उक्त मौके पर संगठन प्रभारी अरविन्द राय,राखी कुशवाहा, जयप्रकाश महतो,युवा प्रदेश महासचिव रत्नेश भास्कर,डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु,अमरेन्द्र सिंह,डॉ असलम,तरैया प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाहा,पानापुर प्रखण्ड अध्यक्ष बिगन महतो,इसुआपुर छविनाथ सिंह, धर्मेन्द्र कुमार साह,चन्देश्वर राम,गणेश रजक,तरैया मुखिया प्रतिनिधि विनोद माँझी व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments