अगहरा गांव मे शिविर लगा बांटी गयीं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से गरीब महिलओं कों निःशुल्क गैस कनेक्शन

मढौरा (सारण) : मढौरा प्रखंड के अगहरा में कामाख्या नारायण मिश्रा के आवास पर प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत बीपीएल धारक परिवारों के बीच निःशुल्क गैस चूल्हा, रेगुलेटर आदि का वितरण किया गया। पिरौटा भारत गैस ग्रामीण वितरक द्वारा के पप्पू कुमार ने बताया कि यह सभी परिवारों को चिन्हित करके गैस उपलब्ध कराया गया।अटल माइक्रो फाउंडेसन के सचिव चन्दन कुमार मिश्रा के सहयोग से ग्रामीण स्तर पर ये कार्यक्रम हुआ।गैस पाने वाली में पार्वती देवी, इलाइची देवी, सुनैना देवी, सुमन देवी ,नूरजहाँ , प्रमिला देवी सहित अन्य थी।