छपरा मेंं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के अस्थि कलश पर एनडीए नेताओं ने श्रधा सुमन किया अर्पित-

डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के अस्थि कलश को डुमरी अड्डा पहुँचने पर पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया एवं अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजली दी ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से भाजपा नेता अरविन्द सिंह ,प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह , मुखिया प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह , पवन सिंह , भरत सिंह , दिनेश सिंह राजन सदानन्द सिंह सहित सैकरों की संख्या मे लोगों भावभीनी श्रधांजली अर्पित की ।

वही डोरीगंज चौक पर प्रखण्ड जदयु अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व मे अस्थि कलश पर श्रधा सुमन अर्पित किया गया । इस अवसर पर मुख्य रुप से संजीव कुमार , रामनाथ माँझी , हवलदार राय , पारसनाथ सिंह , बालेश्वर चौरसिया , सत्यनारायण चौरसिया , हरेश्वर सिंह , राधेश्याम चौरसिया सहित सैकरों लोगों ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किया ।
मौजमपुर के पास स्थानीय मुखिया धनन्जय सिंह के नेतृत्व मे स्व अटल बिहारी बाजपेयी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजली दी गयी ।
इस अवसर पर सुरेन्द्र राय , रंजीत सिंह , शम्भु सिंह ,अजय कुमार माँझी सहित सैकरों की संख्या मे लोगो ने पुष्प अर्पित किया ।




Recent Comments