छपरा : 25 दिसंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा सारण द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर सदर अस्पताल में भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में लगाया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने फीता काटकर किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री शर्मा जी ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा इस तरह का कार्यक्रम जनकल्याण करी है । इस रक्त को गरीबों को एवं जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा। यही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अटल जी के जन्मदिन पर अटल जी का जीवन पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का पूरा जीवन देश हित एवं पार्टी उत्थान में लगा दिया। भारत में पहला व्यक्ति अटल बिहारी वाजपेई जी है जो 24 दल की सरकार पूरे 5 वर्ष तक चलाएं एवं सुशासन से चलाया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, प्राचार्य अरुण सिंह, जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, रंजीत सिंह, मदन सिंह ,अनु सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष, रंजन यादव, राजेश फैशन, धीरज सिंह, वरुण सिंह, संतोष कुमार राय, संतानों कुमार सिंह, सुशील सिंह, शत्रुघ्न भगत सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए रक्तदान करने वालों में उमा शंकर राय, विनय कुमार द्विवेदी, विश्वास गौतम, संतोष दीक्षित ,अभिषेक सिंह ,उपेंद्र यादव, संतोष कुमार, गौतम बंसल सहित दर्जनों से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया l