
जीविका के बीच ऋण किया गया वितरण
गड़खा(सारण):गड़खा प्रखंड परिसर में गुरुवार को स्वयं सहायता समूह नाबार्ड के तहत ऋण वितरण का आयोजन कार्यक्रम किया गया। जिसमें ऑनलाइन ई-शक्ति परियोजना पोर्टल के माध्यम से विभिन्न बैंकों द्वारा जीविका समूह को ऋण उपलब्ध कराई गई तथा भविष्य में भी लोन देने की बात की गई।कार्यक्रम की शुरुआत सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन और नाबार्ड उपमहाप्रबंधक आर भरत कुमार ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से आसानी से ऋण उपलब्ध हो जाते है, जिस कारण घण्टो बैंक में लाइन लगने से मुक्ति मिलती है, जीविका दीदीयो की बारे कहते हुए डीएम ने कहा कि जीविका दीदी का क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है, चाहे स्वयं सहायता समूह हो या शराब बंदी या दहेज बन्दी हर कार्य मे जिसका दीदियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है, आयोजन के दौरान करीब 50 करोड़ से ज्यादा ऋण सभी बैंकों के सहयोग से 2660 हाथों में वितरण की गई।बैंक प्रबंधकों ने कहा कि महिलाएं पुरुष की अपेक्षा ज्यादा ईमानदार होती है पुरुष ऋण लेकर देने में आनाकानी करने लगते हैं।जबकि महिलाएं ऋण थोड़ा थोड़ा करके भर देती है ,इस दौरान नाबार्ड के महाप्रबंधक आर भरत कुमार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक एके मिश्रा ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक राजेश कुमार जीविका के जिला पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ,जितेंद्र कुमार सिंह समेत आदि लोग मौजूद थे।




Recent Comments