एलीन आईएएस अकैडमी का शुभारंभ, विद्यार्थी कर सकेंगे प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी
………………………………………………………………………….
✍परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया( सीवान) बुधवार को बड़हरिया सिवान मुख्य मार्ग पर यमुनागढ़ के समीप एलियन आईएएस अकैडमी की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन थानाध्यक्ष मनोज कुमार एवं चिकित्सक अशरफ अली तथा संस्था के संचालक इसराफील अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । उद्घाटन समारोह के दौरान संस्था के संचालक इसराफिल् अहमद ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं की तैयारीओं के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है काफी संख्या में इच्छुक विद्यार्थी व्यवस्था और सुविधाओं के अभाव में मजबूरन अनावश्यक बड़े शहरों की खाक छान रहे हैं ।जहां उनका शोषण होता है जिसे मध्य नजर रखते हुए बड़हरिया में आईएएस अकैडमी संस्था की स्थापना और शुरुआत की गई है जहां न्यूनतम शुल्क और समुचित व्यवस्था के साथ वैसे तमाम विद्यार्थियों के पठन-पाठन की व्यवस्था की गई है
जबकि चिकित्सक अशरफ अली ने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से विद्यार्थियों को सही दिशा मिलेगी तथा इच्छुक विद्यार्थी आसानी से माता पिता और खुद के सपनों को साकार कर सकेंगे । कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य लोगों के साथ-साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे ।




Recent Comments