
AISF सारण सारण जिला इकाई ने प्लास्टिक उपयोग नहीं करने का लिया संकल्प
छपरा : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सारण जिला इकाई ने जगदम महाविद्यालय कैम्पस में एक संकल्प सभा आयोजित किया।अधयक्षता गजेंद्र कुमार हिमांशु ने किया। संकल्प सभा को संबोधित करते हुए एआईएसएफ राज्य सचिव मंडल सदस्य सह जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि प्लास्टिक कैरी बैग हीं नहीं प्लास्टिक के फूड पैकेटों के साथ अन्य वस्तुओं पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने की जरूरत है, मात्र प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाने से गंदगी एवं पर्यावरण को होनें वाली हानि के साथ समान्य जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव, बिमारियों को दुर नहीं किया जा सकता,आनेवाले दिनों में संगठन जन जागरूकता अभियान भी चलायेगी,प्लास्टिक उपयोग नहीं करने का संकल्प लेते हैं। राज्य-पार्षद अमित नयन ने कहा कि प्लास्टिक थैले पर प्रतिबंध के साथ हीं, खाद्य-सामग्रियों जैसे दूध,पनीर इत्यादि में उपयोग होने वाले प्लास्टिक पर केंद्र एवं राज्य- सरकार पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाए,वातावरण को सुद्ध एवं स्वच्छ रखने के लिए ऐसे प्रयास सार्थक होंगे।वहीं जिला परिषद् सदस्य गजेंद्र कुमार हिमांशु ने कहा कि सिर्फ कैरी बैग पर हीं नहीं प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगे,आनेवाले दिनों में अगर फूड पैकेट आदि प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाई गई तो एआईएसएफ सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगा।संकल्प लेने वालों में विनय कुमार, अंकित कुमार सिंह,भूपेन कुमार यादव, रंजन सिंह, अजीत राय,जितेंद्र दिवाकर,स्वामीनाथ कुशवाहा, संजीव गुप्ता,एनके मेहरा,विकास कुमार, कुमार बबलू,सुनील पासवान,आदि थे।




Recent Comments