शक्ति केंद्र टेकनिवास में कमल ज्योति परिवार संपर्क यात्रा में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गयीं जानकारी

छपरा ( 23-12-2018 ) : रिविलगंज सदर मण्डल के शक्ति केंद्र टेकनिवास में कमल ज्योति परिवार संपर्क यात्रा के क्रम में टेकनिवास गाँव में जनता को भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया। योजना के प्राप्त लाभुकों से एवं लाभ से वंचित परिवारों से संपर्क कर लाभ दिलाने का हर सम्भव प्रयास का आश्वासन दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सारण लोकसभा विस्तारक लखबीर सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार गरीब और असहाय लोगों के लिए समर्पित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविभूषण मिश्रा, जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, विधानसभा विस्तारक लव-कुश सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री वरुण सिंह, ददन सिंह, गामा सिंह, शत्रुहन प्रसाद, सुशांत कुमार, संजय वारसी, मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रभात कुमार मिश्र, नागेंद्र राम, रघुनाथ महतो महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता पाण्डेय, राजकुमार तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए।





Recent Comments