बेतिया – गौनाहा:– *मंजिल के करीब पहुंचकर पलटी ओवरलोड टाइल्स लदा ट्रक चालक समेत तीन घायल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ आठ रोज पहले राजस्थान से टाइल्स लेकर चला था ट्रक । कुछ ही मिनट मे पहुंच जाता अनलोड स्थल पर ।
✍ बडी हादसा होते होते बचा । लोगो ने शिशा तोडकर बचाया तीनो का जान ।
✍ कुछ ही देर पहले सरस्वती की प्रतिमा को लेकर वहां से निकले थे बच्चे ।

*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* राजस्थान से आठ रोज पहले टाइल्स लेकर चली ट्रक मंजिल से महज 100 मीटर की दूरी पर पल्टी खाकर गिर गई ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज बुधवार करीब तीन बजे शाम को एक ट्रक टाइल्स लेकर धमौरा पंचायत के घमौरा गांव मे हो रही CS कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यस्थल से 100 मीटर पहले पूल के पास पहुंची । पुल को पार करने के क्रम में बाढ से हुऐ कटाव के कारण पुल का एप्रोच ओवरलोड टाइल्स लदा ट्रक का दबाव सह नहीं पाया और पलट गया । 
ट्रक पलटने के बाद गांव मे अफरा तफरी का महौल बन गया । मौके पर पहुंचकर लोगो ने ट्रक का शीशा तोड़कर चालक समेत तीन लोगों को बाहर निकाला । बाहर निकालकर खलासी उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी वृजेंद्र सिंह व विनू सविता को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नरकटियागंज भेज दिया गया । वही ट्रक चालक उतर प्रदेश कानपुर निवासी समशेर सिंह को हल्का चोट लगने के कारण स्थानीय डॉ. के यहां चिकित्सा कराया जा रहा है । 
विदित हो कि आठ रोज पहले कानपुर से चली गाड़ी न. UP78 CT3341 बिहार के पश्चिमी चम्पारण स्थित गौनाहा प्रखंड अंतर्गत धमौरा पंचायत के घमौरा गांव मे हो रही अावासीय विद्यालय भवन का निर्माण के लिए टाइल्स लेकर चली थी । जो एकदम मंजिल के करीब पहुंच कर पलट गई । जिससे बड़ी हादसा होते होते बचा । लोगो का कहना है कि ट्रक के पलटने के कुछ ही सेकंड पहले विसर्जन के लिए बच्चो की टोली सरस्वती की प्रतिमा के साथ आगे कुच की थी ।