तरैया 21.06.2020
प्रखंड के भलुआ भिखारी गांव में योग प्रशिक्षक प्रमोद कुमार के द्वारा छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं के बीच स्वास्थ्य लाभ हेतु विभिन्न आसन जिसमें प्राणायाम, सूर्यनमस्कार,वृज आसन,कमलासन,वज्रासन, कपालभांति,अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया गया।प्रशिक्षक ने बताया कि शारीरिक दुःखो के बीच सुख पूर्वक जीने की कला है योग।योग के द्वारा शरीर ही नही बल्कि उत्तम मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राप्त करने में सहायता मिलती है।उक्त मौके पर कुन्दन सोनी,संतोष सोनी,कुणाल सोनी,बीरेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments