सारण के कई ग्रामीण सम्पर्क पथों का होगा निर्माण
★ MMGSY के तहत मकेर के 22 सड़कों समेत सारण के सैकड़ों पथों का होगा निर्माण।
छपरा (सारण) : विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सड़कों का जाल बिछने से स्थानीय प्रगति को नया आयाम मिलता है। इसी तथ्य के मद्देनजर सारण के लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रुडी ने सरकार से जिले के सभी प्रखण्डों से चिन्हित कर 400 से अधिक कई सड़कों के निर्माण, कुछ पूर्व की बनी हुई सड़कों के चौड़ीकरण और कुछ के मरम्मत की सिफारिश की थी। सांसद के इस प्रयास से केन्द्र और राज्य प्रायोजित अलग-अलग योजनाओं से सारण की कई सड़कों का निर्माण हुआ जबकि कई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू है। अब शेष बची ग्रामीण सम्पर्क पथों का निर्माण भी शीघ्र ही मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से होने वाला है। इन पथों के निर्माण के लिए इनका चयन मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (MMGSY) में कर लिया गया है। इस संदर्भ में सांसद श्री रुडी ने कहा कि विकास की पहली सीढ़ी होती है सड़क। सन 2014 से पहले छपरा के कई गांव ऐसे थे जिनका सड़क/सम्पर्क पथ के अभाव में विकास अवरूद्ध था। इन गांवों की प्रगति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रखंडो के कई गांवो को मुख्य पथ से जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण के लिए सरकार के पास एक प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। जिसके बाद केन्द्र व राज्य प्रायोजित सड़क निर्माण की योजनाओं के तहत जिलें में कई सड़कों का निर्माण हुआ है और कुछ का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब इन ग्रामीण बसाहटों के रहवासियों को बारहमासी आवागमन सुविधा सुलभ हो गया है। सड़क विहीन शेष गांवों में भी सम्पर्क पथ का निर्माण मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कराया शीघ्र ही हो जायेगा, जिससे इनका भी विकास तेजी से होगा।
दरअसल पिछले वर्ष दिशा समिति की बैठक में सांसद ने अधिकारियों से ग्रामीण सड़कों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा था, जिससे यह पता चल सके कि सरकार को भेजे गये प्रस्ताव में अभी तक कितनी सड़कों का चयन सड़क योजनाओं के तहत निर्माण के लिए हुआ है और कितनी सड़कों अभी चयनित नहीं है। अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर सांसद ने उन सड़कों के निर्माण के लिए अपने प्रयास तेज कर दिये जिनका किसी भी योजना में चयन नहीं हुआ था। सांसद के प्रयास का ही परिणाम है कि अब जिले की कई सड़कों का चयन मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हो गया है। इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय विकास के लिए सजग रहने वाले सांसद राजीव प्रताप रुडी के प्रयास से सारण की जनता को बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के बाद केन्द्र राज्य की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत अब सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसी के तहत अब मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना मकेर प्रखंड के मकेर, पीर मकेर, बाघाकोल, भाथा, तारा अमनौर आदि पंचायतों के बीस से अधिक सम्पर्क पथों का भी चयन किया गया है। अब शीघ्र ही इनका निर्माण हो जायेगा।




Recent Comments