
अज्ञात अपराधियो ने पहाड़पुर थाने के बनवा टोला के समीप 1लाख 5 हजार 5सौ रुपए लूट-पाट कर घटना को दिया अंजाम
☞देवेन्द्र कुमार कुशवाहा जिला प्रमुख दैनिक खोज खबर” मोतिहारी (पू.च.) बिहार:-पहाड़पुर थाने के परसौनी पंचायत के अमवा निजामत गांव निवासी महंद्दीन मियां का लड़का म.वजीर मियां पंजाब नेशनल बैंक शाखा नौवाडीह सटहा में रूपये जमा करने गए थे जहाँ बैंक प्रबंधक विवेक कुमार के आदेशानुसार कैशियर पैनकार्ड का छाया प्रति उपलब्ध नही होने के कारण पैन नंबर जमा पर्ची पर लिखने के बावजूद रूपये जमा नही करने पर अपने घर वापस आने के क्रम मे बनवा टोला 20 आरडी पुल के समीप मोटरसाइकिल से सवार 2 अज्ञात अपराधियो द्वारा हमला कर 1लाख5हजार5सौ रूपये लूटपाट कर भागने में सफल रहने का समाचार प्रकाश में आया है जिसकी सूचना पहाड़पुर थानाध्यक्ष को दी गई है।
विदित हो की थानाध्यक्ष पहाड़पुर को दी गई आवेदन ने लिखा गया है कि म.वजीर मिया अपने खाता संख्या169500010019843 में रूपये जमा करने गया था। बैंक प्रबंधक विवेक कुमार द्वारा पैनकार्ड का छाया प्रति के आभाव में रूपये जमा करने से मना करने के बाद जब उक्त युवक निराश होकर अपने घर जा रहां था कि कल दिनांक 13 जून 17 को शाम 4 बजे के करीब मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात 2 अपराधियो ने हमला कर 1लाख 5हजार5सौ रूपये लूटपाट कर भागने ने सफल रहा.
उक्त आवेदन में शाखा प्रबंधक को भी आरोप के घेरे में लिया गया है।घटना के तुरंत बाद प्राथमिकी दर्ज करने हेतु स्थानीय पहाड़पुर पुलिस को म.वजीर मियां द्वारा लिखित आवेदन दी गई है।समाचार लिखे जाने तक थानाध्यक्ष पहाड़पुर से दूरभाष पर संपर्क करने पर फोन रिसीव नही होने के कारण कांड संख्या की जानकारी नही मिली हैं।परिवाद पत्र की लिखित प्रति उपलब्ध कराते हुए सूचक म.वजीर मियां ने उक्त जानकारी पत्रकारो को दिया।




Recent Comments