सारण / सोनपुर–सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरबट्टा के रहने वाले धर्मवीर कुमार उम्र 16 वर्ष पिता धर्मनाथ महतो जो शुक्रवार को शाम को महेश्वरी चौक से डाकबंगला के तरफ अपना घर साइकिल से जा रहा था इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने उसे ठोकर मार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया वही मौके का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल चालक भागने में सफल रहा । घायल अवस्था में युवक को उपस्थित लोगों ने आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल सोनपुर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत देखकर उसे पटना रेफर कर दिया । घायल युवक को पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । इस खबर के सुनते ही गाँव में कोहराम मच गया वही परिवार जनों को रो रो के बुरा हाल है । इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए तैयारी शुरू कर दी है ।