छाबडा के निवास पर समर्थकों का तांता, आन्दोलन की आगे की रणनीति होगी तय
आज़ाद नेब
जयपुर 14 जून। संपूर्ण शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबडा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा द्वारा छाबडा साहब की जयंती के अवसर पर घोषित अनशन से पूर्व पूनम अंकुर छाबडा की गिरफ्तारी से अब भी समर्थकों में रोष है और समर्थक लगातार पूनम अंकुर छाबडा के निवास पर पहुँच अपना समर्थन व्यक्त कर रहे है ।
   आज सैंकडो समर्थक पूनम अंकुर छाबडा के निवास पर पहुँचे और सरकार की नीतियों का विरोध करते कहा कि प्रदेश की सरकार पूर्ण रूप से शराब हितैषी बनी हुई हैं और शराब रुपी जहर के खिलाफ आंदोलन कर रही पूनम अंकुर छाबडा जी को गिरफ्तार करना सरकार की हताशा का परिचायक है।अब हम सब मिलकर बहन पूनम अंकुर छाबडा के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे, इस अवसर पर पूनम अंकुर छाबडा ने सभी का आभार व्यक्त करते कहा कि प्रदेश की असंवेदनहीन सरकार चाहे कोई हथकंडा अपना ले पर हम ना झुकेंगे ना रुकेंगे और आज सब के साथ बैठकर आंदोलन की रणनीति तय की जा रही है।