
छपरा (सारण)। रिविलगंज क्षेत्र के टेकनिवास बाजार स्थित धर्मशाला परिसर में मंडल अध्यक्ष रविभूषण मिश्रा की अध्यक्षता में स्व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बलिदान दिवस मंगलवार को मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा स्व मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दिया गया तथा उनके बताये मार्ग पर चलने की संकल्प को दुहराया गया।
वहीं मौके पर उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार रमण, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज आदि नेताओ ने अपने संबोधन में कहा कि देश के एकता एवं अखंडता के पर्याय, प्रखर राष्ट्रवादी एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देशहितार्थ एवं जनहितार्थ कार्य को भुलाया नहीं जा सकता है। देश के लिए अपनी प्रणों आहुति देने वाले स्व मुखर्जी के पदचिह्न पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिह्न पर चलने का आह्वान किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों मे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता डॉ तारकेश्वर तिवारी, गामा सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संजय तिवारी वारिस, महेश गुप्ता, उमा नाथ साह, रंधीर राय, नवल बाबा, मोहन राम, रिंकू सिंह राठोर, बब्लू राय, पप्पू राय, अमित कुमार सिंह, नागेन्द्र राम, रितेश कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments