*सीवान में मारवाड़ी युवा मंच ने आयोजित किया रक्तदान शिविर*

*✍श्रीनारद संवाद सेवा-सीवान*

♨विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सीवान के तत्वावधान में सीवान सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में एक शिविर लगा कर रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर सीवान शहर के दर्जनों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे. मारवाड़ी युवा मंच सीवान के अध्यक्ष रत्नेश गोल्यान ने बताया कि इस बार मंच की ओर से एक दर्जन सदस्यों ने रक्तदान किया. उन्होंने कहा कि अगले शिविर में यह संख्या बढ जाएगी. शिविर के आयोजन में ब्लड बैंक के कर्मचारियों व सीवान रेडक्रस सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ- साथ मारवाड़ी युवा मंच सीवान के अरुण जगनानी,सौरव अग्रवाल,संदीप तुलषयान,संदीप पंसारी,विकाश बरेलिया,सुमीत शर्मा ,मुकुंद रुंगटा सहित दर्जनों साथियों का सहयोग रहा.




Recent Comments