सारण : गड़खा और भेल्दी थाने में सड़ रही लाखों के वाहन
#न्यूज़ इनपुट -मुरारी स्वामी: गड़खा और भेल्दी थाना परिसर में मालखाना के कुर्की-जब्ती, लावारिस गाड़ियां, वाहन चेंकिन के दौरान पकड़े गये फर्जी वाहन तथा बगैर कागजात के वाहन, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के वर्षो से जमा कबाड़ के ढ़ेर तथा आसपास फैले कूड़े-कचरे का अंबार स्वच्छ भारत अभियान के सफलता में रोड़ा अटका रहा है। वहीं लाखों रूपये की संपत्ति का नुकसान हो रहा है।
थाना कार्यलय के आसपास वर्षो से जमा माल खाना के कबाड़ में तब्दील छोटे-बड़े माल वाहक सवारी वाहन, कार सहित दर्जनों की संख्या में मोटरसाइकिल के जमावड़े व उन पर उग आये झाड़ व जंगल से गंदगी का साम्राज्य कायम है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन गंदगी के अंबार से थाना परिसर में प्रभावहीन साबित हो रहा है।
थानाध्यक्ष बताते हैं कि कुर्की जब्ती तथा लावारिश वाहनों को थाना मालखाना के थाना परिसर में रखा जाता है। फरार अभियुक्तों के न्यायालय में समर्पण के पश्चात न्यायालय के आदेश पर इन वाहनों को मुक्त किया जाता है तथा लावारिस वाहनों को भी न्यायालय के आदेश के बाद मुक्त किया जाता है, या फिर नीलामी की प्रक्रिया की जाती है।
अधिकांश वाहन न्यायालय के आदेश के अभाव में वर्षो से रखा पड़ा है। बोले की वर्षो से नीलामी की प्रक्रिया नहीं होने से वाहन कबाड़ में तब्दील हो गया है। यही कारण है कि वाहनों के जमावड़े के चलते साफ-सफाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जब से थाना बनी नहीं हुई वाहन की नीलामी भेल्दी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि भेल्दी थाना का निर्माण सन् 1989 में हुआ उसके बाद से एक भी बार भी थाना में सड़ रहे वाहनों की नीलामी नहीं हुआ। जप्त वाहन थाना परिसर के आस पास लगे हुए हैं, जगह के अभाव में कुछ वाहन थाना परिसर के पीछे और सड़क किनारे भी लगे हुए हैं कोर्ट से नीलामी की आदेश नहीं आने की वजह से।




Recent Comments