
दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के महावीर चौक पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का भव्य स्वागत किया गया। वे पटना से मशरक के रास्ते गोरखपुर जा रहें थे। लोगो को खबर मिलते ही महावीर चौक पर लोगो की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। अपने चहेते स्टार को एक झलक देखने के लिए भीड़ इस कदर इक्ट्ठा हो गई की चौक पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा। गोरखपुर जाने के दौरान भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर लोगो का अभिवादन स्वीकार किया। और फिर अपने गंतव्य की ओर चल दिए। स्वागत कार्यक्रम में जदयू नेता मुकेश कुमार सिंह, भाजपा नेता रंजन कुमार सिंह, रौशन मुखिया, बीडीसी शशी भूषण सिंह, उदय सिंह, सुशील कुमार समेत अन्य कई मौजूद रहें।




Recent Comments