श्रीमहावीरजी में महावीर जयंती पर लगेगा लक्खी मेला 
राकेश फौजदार  
भरतपुर 6 अप्रेल।राजस्थान में करौली के दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी में महावीर जयंती महोत्सव के अंतर्गत 6 से 12 अप्रैल तक वार्षिक लक्खी मेले का आयोजन होगा।6 अप्रैल को मेले की स्थापना होगी।7 व 8 अप्रैल को प्रात: पूजन, भजन व शाम को सामूहिक आरती व शास्त्र प्रवचन होंगे।9 अप्रैल को महावीर जयंती के मौके पर सुबह प्रभातफेरी, ध्वजारोहण एवं जलयात्रा के पश्चात धर्म सभा होगी।परंपरागत रूप से मेले के निरीक्षण के लिए निकलने वाली नाजिम की सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी।मेले का समापन 13 अप्रैल को ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता, कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आदि के साथ होगा।