कोटवा :- बज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत
छायाकार अमित के साथ अजित कुमार सिंह कोटवा :-
मोतिहारी (पु0 च0):-रविवार की सुबह आई आंधी पानी के साथ हुई बज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई ।पहली घटना कोटवा प्रखंड के कोईरगांवा में हुई जिसमें 30 वर्षीय सुनीता देवी पति अच्छेलाल साह की मौत ठनका गिरने से हो गई । ग्रामीणों ने बताया कि बज्रपात पीपल के पेड़ पर हुआ, जिससे आस-पास के घरों में लगे बिजली के बल्ब उड़ गए । वहीं दूसरी घटना कोटवा प्रखंड के कररिया बैरागी टोला में हुई जिसमें चंद्रिका पासवान की पत्नी 40 वर्षीय मीना देवी की मौत ठनका गिरने से हो गई ।
☎”दैनिक खोज खबर”☎* खबरों की सच्चाई से रू-ब-रू कराता “दैनिक खोज खबर” आनलाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल. आगे पढ़िए… www.dainikkhojkhabar.live




Recent Comments