*सीवान के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश को पितृ शोक, NUJI सीवान ने दी श्रद्धांजली*
🍄सीवान के पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख पत्रकार ब्रजेश कुमार के पिता बालेश्वर
राम का लम्बी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया.85 वर्षीय बालेश्वर राम मूल रूप से सारण जिला के एकमा के टेसुआर गाँव निवासी थें और इन दिनों सीवान के दारौंदा में ही अपने ज्येष्ठ पुत्र पत्रकार ब्रजेश कुमार के साथ ही रहते थें.
स्व. राम ने एक सामाजिक कार्यकर्ता थें व एक बार अपने पंचायत में मुखिया का चुनाव भी लड़ा चुके थें . फिलहाल वे अपने परिवार व्यवसाय समाचार पत्रों के वितरण के कार्य को देखते थें. स्व.राम का मंगलवार को सीवान के सिसवन घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. ज्येष्ठ पुत्र ब्रजेश ने उन्हें मुखाग्नि दी.स्व बालेश्वर राम अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी के अलावे दो पुत्रों और एक पुत्री को छोड़ गये हैं.जिनमे से सबसे बड़े बेटे ब्रजेश और उनकी बहन विवाहीत हैं जबकि छोटे बेटे की अभी शादी नहीं हुयी है.
पत्रकार ब्रजेश के पिता के निधन से सीवान व सारण के पत्रकारों में में शोक की लहर है.
वहीं मंगलवार को ही नेशनल यूनियन अॉफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की सीवान इकाई ने एक बयान जारी कर के पत्रकार ब्रजेश के पिता के निधन पर अपना शोक प्रकट किया है . सीवान इकाई के अध्यक्ष डाक्टर विजय पाण्डेय, उपाध्यक्ष आंनद जी व नवीन सिंह परमार, सचिव अतुल श्रीवास्तव व सरवर जमाल व कोषाध्यक्ष डॉक्टर राकेश तिवारी ने सयुंक्त रूप से एक बयान जारी कर के कहा कि ईश्वर स्वर्गीय बालेश्वर राम के आत्मा को शांति प्रदान करें.




Recent Comments