✍दैनिक खोज खबर के लिए सीवान से वरीय संवाददाता अभय शंकर

🌞सीवान के आंदर थानाक्षेत्र के आंदर-रघुनाथपुर मुख्यमार्ग पर फिरोजपुर के पास बुधवार संध्या आंदर से सब्जी लेकर अपने घर फिरोजपुर जा रहे स्व0 रामा जी साह के पुत्र कन्हैया साह को अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दी।जिससे बाइक चालक व कन्हैया साह घायल हो गए।ग्रामीणों द्वारा दोनो को निजी क्लिनिक ले जाया गया।जहाँ कन्हैया की गंभीर हालत को देख चिकित्सक द्वारा सीवान रेफर कर दिया गया।सीवान सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा गंभीर रूप से घायल कन्हैया का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिये गोरखपुर रेफर कर दिया गया।परिजनो द्वारा गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही कन्हैया की मौत हो गई।जबकि प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक बाइक छोड़ फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा गुरुवार की सुबह से ही कन्हैया के शव को आंदर-रघुनाथपुर मुख्यमार्ग पर फिरोजपुर के पास रखकर मुख्यमार्ग को जाम कर 4 लाख मुआवजा व डीएम को बुलाने की माँग करने लगे।घटना की सुचना मिलते ही थानाप्रभारी आंदर चन्द्रिका प्रसाद, रघुनाथपुर बीडीओ पंकज कुमार उपाध्याय ने मृतक परिजनो को काफी समझा बुझाया। रघुनाथपुर बीडीओ ने समाजिक सुरक्षा योजना के तहत बीस हाजार रूपये का चेक दिये। वही कुशहरा पंचायत मुरिवाया सुरेन्र्द प्रसाद यादव ने कबीर अन्तेष्टी योजना से तीन हाजार व अपने पॉकेट से दो हाजार समेत पचीस हाजार रूपये दी तब जाकर ग्रामिणो ने जाम हटाया ।इस मौके पर रघुनाथपुर सीओ बृज बिहारी कुमार मौजुद रहे।


बता दे कि मृत कन्हैया साह ट्रैक्टर चालक था।ड्राइवरी कर अपना, अपनी पत्नी, 3 पुत्रियो और 2 पुत्र सहित कुल 7 लोगो का भरण पोषण करता था।पत्नी संगीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।




Recent Comments