
सिवान :सुधीर शर्मा बने बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के नए जिलाध्यक्ष
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर /सीवान जीरादेई – आदर्श मध्य विद्यालय जीरादेई के प्रांगण में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, जिला इकाई की बैठक में संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक मनोज कुमार यादव ने की। मौके पर जिला सचिव मोहम्मद शाहिद ने जिलाध्यक्ष को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। शिक्षकों ने प्रदेश सचिव को माला पहनाकर सम्मानित किया। मोहम्मद शाहिद ने कहा कि शर्मा के कुशल नेतृत्व में जिला का काम बेहतर ढंग से होगा। समारोह में प्रेम किशोर पांडेय, अरविंद कुमार पांडेय, राजकिशोर ठाकुर, जुनेद अली, प्रमोद सिंह, बेलाल किरण, अजय ठाकुर, विनोद यादव, शंभू प्रसाद, सुरेश यादव, अजय यादव, संत राय आदि शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
बधाई देने वालों में ललन यादव, शैलेश कुमार, गौतम मांझी, ओम प्रकाश यादव, डॉ. मन्नू राय, प्रो. जयराम यादव, डॉ शमशेर अहमद, डॉ. इरशाद अहमद, प्रो. अवधेश शर्मा, अरुण ठाकुर आदि शामिल थे।




Recent Comments