
मानव श्रृंखला के तैयारी को लेकर बीडीओ राकेश कुमार ने शिक्षकों के साथ निकाली मोटरसाईकिल रैली
तरैया(सारण)।13.01.2020 :
जल जीवन हरियाली के समर्थन में मुख्यमंत्री के पहल पर सारा समाज एकजुट होकर 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने जा रहा है।जिसके लिए लोगो को जागरूक करने एवं पूर्वाभ्यास के तहत सोमवार को बीडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों के साथ मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी।जो बीआरसी कार्यालय से होकर गंडार गाँव तक तथा गंडार गाँव से धेनुकी सरकारी गाछी तक गया। कुल 14 किलोमीटर तक रैली निकाली गयी।जिसमें लगभग 200 मोटरसाइकिल चालको ने भाग लिया।जिसमे प्रखण्ड के सभी शिक्षकों सहित प्रखंड कार्यालय के कर्मी व अन्य शामिल थे।रैली के माध्यम से जल जीवन हरियाली के नारे भी लगाए गये।रैली में एचएम बबन सहनी, बीआरपी मो.अनीस, समन्वयक संजय कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह, कृष्णकांत कुमार,महेश्वर सिंह,नवल किशोर यादव,डीडीओ सत्येन्द्र सिंह,समूल रंजन, पवन प्रताप सिंह,राजेश राय,सुदीश कुमार यादव, विजय पासवान,नारायण सहनी व अन्य शामिल थे।
*तरैया में जल जीवन हरियाली के समर्थन में बनेगी 61 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला*
जल जीवन हरियाली के समर्थन में आगामी 19 जनवरी को 61 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनेगी।बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि तरैया का क्षेत्र धेनुकी सरकारी गाछी से लेकर गंडार पुल और तरैया से पचौरार होते हुये पीएनबी नरायनपुर तक व अन्य सहित 61 किलोमीटर में 1लाख 22 हजार मैन पावर लगेंगे।जिसको लेकर मीटिंग, प्रभातफेरी,रैली आदि निकले जा रहे है।श्रृंखला के पूर्व लोगो को जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली गयी है। जल जीवन हरियाली के समर्थन में सभी लोग एकजुट होकर आपसी शौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये और मानव श्रृंखला में भाग लेकर सफल बनायें।




Recent Comments