
मधेपुर(मधुबनी)। मधेपुर थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के अंतर्गत बौचही ढलान के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सहित बीस लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति कि पहचान ललन चौपाल पिता सतन चौपाल के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए मधेपुर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर हरीकिशोर यादव ने बताया कि मधेपुर थाने की पुलिस ने पुलिस गश्ती के दौरान शुक्रवार दोपहर मधेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बौचही ढलान के पास से एक मोटरसाइकिल सहित बीस लीटर देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को पकड़ा। पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान ललन चौपाल, पिता सतन चौपाल, ग्राम भलूआही थाना मरौना जिला सुपौल के रूप में की गई है। बताते चलें की मधेपुर थाना में एसआई मार्केडेय सिंह के नतृत्व वाली टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद मध्य निषेध अधिनियम 2016 के तहत मधेपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।




Recent Comments