✍ दैनिक खोज खबर के लिए कुमार उमेश पटेल

🌞सीवान : भगवानपुर हाट प्रखंड में प्रमुख रामजी चौधरी के द्वारा प्रखंड में कार्यरत सोंधानी पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक रविंद्र कुशवाहा से मारपीट करने पर बिहार जदयू जलश्रमिक प्रकोष्ठ के महासचिव सह सिवान जिला प्रभारी राजेश कुमार ने कड़ी निंदा की और प्रखंड प्रमुख का विरोध करते हुए कहा कि मामले की जाँच कराकर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाई हो।श्री कुमार ने कहा कि अब तानाशाही नहीं चलेगी।श्री कुमार ने उक्त मामले की निष्पक्ष कराने की जिला प्रशासन से मांग की।
आरोप के मुताबिक इंदिरा आवास सहायक रविंद्र कुशवाहा सोमवार की संध्या भगवानपुर बाजार में सामान खरीद रहे थे इसी बीच प्रखंड प्रमुख रामजी चौधरी आये और कॉलर पकड़कर दुर्व्यवहार किये।




Recent Comments