सीवान :: जय प्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के छात्रों के दल को  परिभ्रमण यात्रा पर उत्तर प्रदेश के  कुशीनगर व रामकोला  रवाना

✍परमार डाॅट काॅम :सीवान 
▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪
👉जय प्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के छात्रों के दल को मुख्यमंत्री परिभ्रमण यात्रा पर उत्तर प्रदेश के  कुशीनगर व रामकोला  रवाना हुए प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि 
ऐतिहासिक स्थलों की परिभ्रमण से छात्रों को ऐतिहासिक जानकारी मिलती है तथा उनका ज्ञानकोष बढ़ता है । 👈
सीवान  [ 04 नवंबर ] सीवान जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के जय प्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के छात्र रविवार को मुख्यमंत्री परिभ्रमण यात्रा पर कुशीनगर व रामकोला के यात्रा पर रवाना हुए ।प्रखण्ड राजद अध्यक्ष व पूर्व मुखिया हरेंद्र कुमार सिंह व प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को किया रवाना । इस मौके पर छात्रों के दल को संबोधित करते हुए 
प्रखण्ड राजद अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के परिभ्रमण से आत्मविश्वास जगता है तथा ऐतिहासिक स्थलों की सूक्ष्म जानकारी मिलती है  उन्होंने सरकार की इस योजना को छात्र हित में बताया ।वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों की परिभ्रमण से छात्रों को ऐतिहासिक जानकारी मिलती है तथा उनका ज्ञानकोष बढ़ता है ।उन्होंने छात्रों को अपने शिक्षकों के साथ अनुशासन में रह कर पंक्तिबद्ध स्थलों के अवलोकन करने को कहा तथा सभी छात्रों को सुझाव दिया कि अपने साथ कलम व डायरी रख ऐतिहासिक स्थलों की विधिवत जानकारी संग्रह कर अध्ययन करें ,ताकि आपके बौद्धिक व ऐतिहासिक प्रगति में सहायक सिद्ध हो ।उन्होंने कहा कि छात्र वरीय शिक्षक वृजकिशोर यादव व छात्रा वरीय शिक्षिका वंदना सिन्हा के निर्देशन में रहेंगे ।शिक्षक क्रमशः घनश्याम सिन्हा ,अर्चना कुमारी ,अंगद प्रसाद ,ओमप्रकाश कुशवाहा ,विकेश सिंह ,दिग्विजय सिंह    राम प्रवेश यादव ने छात्रों के  परिभ्रमण में  गाइड व छात्रों के भोजन आदि की व्यवस्था में सहयोग करने व  ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी सुलभ कराने के लिए साथ में प्रस्थान किए ।

इस   मौके बीडीसी शिव जी प्रसाद ,प्रमोद यादव ,मनोज कुशवाहा ,इंद्रजीत कुशवाहा ,चंद्रशेखर कुमार ,विकास कुमार ,धर्मा खरवार  तथा  छात्रों के अभिभावक व क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित थे ।