सर्वोच्च न्यायालय ने दी है सीवान वासियों को एक बेहतरीन उपहार : ओमप्रकाश 

सीवान [ 04 नवंबर  ]देश के सर्वोच्च न्यायालय ने इस वर्ष सीवान वासियों को दीपावली का एक बेहतरीन  गिफ्ट दिया है। सीवान  के लोगों पर आतंक का जो साया मंडरा रहा था , उस आतंक की वापसी  के नाम पर कुछ लोग सीवान वासियों को डरवा रहे थे वह आतंक की साया  अब समाप्त हो गया है । उक्त बातें सीवान  के भाजपा सांसद ओम प्रकाश यादव ने रविवार को शहर के मालवीय नगर स्थित अपने निवास पर ऑनलाइन मीडिया सर्विसेज ” परमार डाॅट काॅम : सीवान ” से विशेष बातचीत करते हुए कहीं ।

उन्होंने कहा कि सीवान अब विकास व शांति की राह पर बहुत आगे निकल चुका है । सीवान के लोग अब किसी के बहकावे में नहीं आनेवाले है । सीवान की जनता राजनैतिक रूप से  ज्यादा परिपक्व हैं । इस मौके पर  धनंजय सिंह, पंकज श्रीवास्तव, जयप्रकाश गुप्ता  सहित भाजपा के कई प्रमुख  नेता उपस्थित थें ।