सारण :राजद प्रखंड अध्यक्ष के पद पर नागेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ पप्पू राय के चुने जाने के बाद अमनौर में राजद दो गुटों में बंटा
अमनौर
नागेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ पप्पू राय के राजद अध्यक्ष चुने जाने के बाद अमनौर में राजद दो गुटों में बटा. जहाँ एक ओर बुधवार को राजद कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय विजयराम जी दास मठिया के प्रांगण में प्रवेक्षक चन्देश्वर प्रसाद राय के मौजूदगी में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव में सर्वसम्मति से नागेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ पप्पू राय को निर्वाचित किया गया. वहीं दूसरी ओर निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार विधार्थी ने अध्यक्ष विजय कुमार विधार्थी ने इसे फर्जी करार देते हुए कहा कि उक्त बैठक में राजद के सक्रिय सदस्य को न बुलाकर पार्टी से अलग लोगों को बुलाया गया है. उक्त चुनाव पार्टी लिक से हट कर किया गया है. जिसकी शिकायत पार्टी के वरिये नेताओं को अवगत कराया गया है. उक्त चुनावी बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को नहीं बुला कर पाकेट के लोगोंको बुलाया गया था. पार्टी का अध्यक्ष विधिवत व कानूनी रूप से मैं हु. अब देखना यह होगा कि राष्ट्रीय जनता दल इस मामले में क्या फैसला लेती है. तब तक अमनौर में दोनों व्यक्ति अपने आप को राजद प्रखंड अध्यक्ष बता रहे हैं.




Recent Comments