वाराणसी, 10 मई, 2021: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 01365/01366 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस(मुम्बई)-छपरा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस(मुम्बई) ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 15 मई, 2021 को छत्रपति षिवाजी महाराज टर्मिनस(मुम्बई) से तथा 17 मई, 2021 को छपरा से किया जायेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
01365 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस(मुम्बई)-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 15 मई, 2021 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस(मुम्बई) से 12.30 बजे प्रस्थान कर दादर से 12.45 बजे, कल्याण से 13.28 बजे, नासिक रोड से 16.00 बजे, मनमाड से 17.03 बजे, भुसावल से 19.35 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 00.50 बजे, जबलपुर से 04.50 बजे, सतना से 08.15 बजे, प्रयागराज छिवकी से 11.45 बजे, वाराणसी से 16.40 बजे, जौनपुर से 18.25 बजे, औंड़िहार से 19.40 बजे तथा बलिया से 22.15 बजे छूटकर तीसरे दिन छपरा 00.30 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 01366 छपरा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस(मुम्बई) ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 17 मई, 2021 को छपरा से 19.40 बजे प्रस्थान कर बलिया से 20.55 बजे, औंड़िहार से 22.50 बजे, दूसरे दिन जौनपुर से 01.25 बजे, वाराणसी से 02.15 बजे, प्रयागराज छिवकी से 06.15 बजे, सतना से 09.35 बजे, जबलपुर से 12.25 बजे, इटारसी से 16.05 बजे, भुसावल से 21.30 बजे, मनमाड से 23.20 बजे, तीसरे दिन नासिक रोड से 00.13 बजे, कल्याण से 03.10 बजे तथा दादर से 03.50 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस(मुम्बई) 04.10 बजे पहुॅचेगी।
इस विशेष गाड़ी में शयनयान के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।

इनपुट/अशोक कुमार,
जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी