सारण:अमनौर में श्री श्री छठ पूजा जागरण समिति के बैनर तले छठ घाट पर हुआ देवी जागरण

अमनौर
छठ पूजा को लेकर श्री श्री छठ पूजा जागरण समिति के बैनर तले छठ घाट पर देवी जागरण का आयोजन किया गया. गुरुवार की संध्या से आयोजित पटना के जगदम्बा जागरण मंडली के कलाकारों ने भक्ति गीतों पर आधारित गीत संगीत से हजारों श्रद्धालु भक्त पूरी रात लुफ्त उठाया. मालूम हो कि आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर उक्त समिति द्वारा अमनौर पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा के प्रांगण में पिछले सात वर्षों से आयोजन करते आ रहे हैं. उक्त मौके पर मुख्य रूप से अमरेन्द्र कुमार अनुज, विजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुशवाहा, गौरी शंकर स्वर्णकार सहित अन्य लोग शामिल थे.




Recent Comments