ट्रेनों में चोरी का षड्यंत्र रचते दो गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: ट्रेनों में चोरी का षड्यंत्र रचते दो व्यक्ति को जीआरपी ने
शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि
शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर प्लेटफॉर्म संख्या दो पर
छापेमारी की गई। इस दौरान ट्रेन में चोरी करने का दोनों षड्यंत्र बना रहे
थे। गिरफ्तारी में मीरगंज थाना क्षेत्र के सोनू कुमार व नौतन थाना के
हसुआ निवासी कन्हैया गुप्ता शामिल है। दोनों के पास से दो ब्लेड का
टुकड़ा,190 रुपए एवं चाकू बरामद किया गया। पूछताछ के बाद दोनों को शनिवार
को जेल भेज दिया गया।
—————-