बेतिया – गौनाहा:– सड़क दुर्घटना मे 87 वर्षीय वृद्ध की मौत 
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा संवददाता पं.चम्पारण बिहार की रिपोर्ट :- 
✍ तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने मारा जोरदार टक्कर ।
✍ घटनास्थल पर ही हुई वृद्ध की मौत ।
*पश्चिमी चंपारण गौनाहा*सहोदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटियागंज सहोदरा मुख्य मार्ग पर जमुनीया पुल के समीप सडक दुर्घटना मे एक 87 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई । मृतक की पहचान बंगाली कलोनी पिपरा के कार्तिक हवलदार के रूप मे कि गई है । मौके पर पहुंच सहोदरा थाना ने शव को अपने कब्जे मे लेकर छानबीन शुरू कर दिया है । वही थानाध्यक्ष ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा जा रहा है । डेटवडी को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौप दिया जाऐगा । बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने एक साइकल पर सवार 87 वर्षीय वृद्ध कार्तिक हवलदार  को ठोकर मार फरार हो गया । जिससे उस वृद्ध की मृत्यु मौके पर ही हो गई ।
परिजनो के अनुसार मृतक अपने घर से जमुनिया बाजार किसी काम वास्ते साइकिल से जा रहे थे । तभी तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने ओवरटेक करते हुऐ साइकल सवार को टक्कर मार सुनसान रास्ता देख फरार हो गया ।