पटना:– # *टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ TSUNSS (गोपगुट) बिहार (रजि. S000083/2018-19) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न।*
# *समान काम समान वेतन, डीएलएड परीक्षा सहित टीईटी एसटीईटी शिक्षकों के विभिन्न मांगों पर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय।*
# *26 मई को सूबे के सभी जिला पदाधिकारी को संघ सौपेगा मांगो का ज्ञापन। ग्रीष्मावकाश उपरांत सभी जिला मुख्यालयों में होगा आमरण अनशन।*
# *18 जून को पटना में होगा राज्यस्तरीय कार्यशाला।*
——————————————————-
*21 मई 2018, पटना*

टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ TSUNSS गोपगुट की राज्य कार्यकारिणी की बैठक महासंघ गोपगुट कार्यालय में सम्पन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश प्रवक्ता के हवाले से मीडिया को इसकी सूचना संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में समान काम समान वेतन, डीएलएड प्रशिक्षण (सत्र 2014-16/15-17) प्राप्त कर चुके शिक्षकों को विरमन तिथि से ग्रेड पे तथा अविलंब परीक्षा लेने, किशनगंज सहित अन्य जिलों के GOB मद के शिक्षकों के वेतन का भुगतान करने, सप्तम वेतन निर्धारित में हो रही विसंगतियों को दूर करने, वितीय वर्ष 2018-19 के GOB और SSA मद का नियमित वेतन भुगतान करने, सभी छात्र/छात्रोंओ को पुस्तक उपलब्ध कराने, अनुकम्पा पर सीधी बहाली की गारंटी करने, आश्रितो को चार लाख की अनुदान राशि की अविलंब भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों पर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
संघ की ओर से 26 मई को प्रदेश के सभी जिला पदाधिकारी महोदय को अपने मांगो का ज्ञापन सौपा जाएगा। मांग पूरी नही होने की स्थिति में ग्रीष्मावकाश उपरांत जिला मुख्यालयों पर अनिश्चित कालीन अनशन किया जाएगा
एवं 18 जून 2018 को पटना में राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक ने कहा कि ”समान काम समान वेतन” टीईटी एसटीईटी शिक्षकों का संवैधानिक अधिकार है, इसके लिए संघ कृत संकल्पित है।12 जुलाई 2018 को संघ सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेगा। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर शिक्षकों के न्यायसंगत मुद्दों से सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का काम कर रही हैं। ज्ञातव्य हो कि पिछली सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के अटार्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में यह कहते हुए की पूरे देश मे एक समान व्यवस्था लाना चाहते हैं इसलिए सरकार को समय दिया जाए। यह मुद्दे से सरकार कोर्ट का ध्यान भटकाना चाहती है जबकि पूर्व से ही पूरे देश मे RTE act लागू है जिसके तहत बहाल शिक्षकों को उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, हरियाणा सहित अन्य NDA शासित राज्यों एवं केंद्र के केंद्रीय विद्यालयों एवं नवोदय विद्यालय में भी 9300-34800 का वेतनमान दिया जा रहा है। वही उत्तरप्रदेश में भी सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी शिक्षकों को सहायक शिक्षक के योग्य माना है। उन्होंने मांग किया कि सरकार समय और धन की बर्बादी बन्द करते हुए SLP वापस ले और पटना हाई कोर्ट के फैसले को लागू करे।
संघ के महासचिव अनिल राय ने कहा कि सरकार का शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी चेहरा सामने आ गया है। सरकार शिक्षकों को विभिन्न तरीके से प्रताड़ित एवं अपमानित कर रही है जिसे संघ कतई बर्दाश्त नही करेगा।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पाण्डेय व शैलेंद्र कुमार ने डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त पर चुके शिक्षकों को विरमन तिथि से ग्रेड पे देने तथा अविलंब परीक्षा आयोजित करने की मांग की साथ ही सभी टीईटी एसटीईटी शिक्षकों से संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया।
बैठक में अशोक साहू, मुकेश मिश्रा, ज्ञानप्रकाश, सरला कुमारी, राघवेंद्र मिश्रा, रंजीत कुमार, सत्यप्रकाश
पाण्डेय, अमिताभ भूषण, अभिषेक कुमार, चंद्रशेखर वर्मा, मणिभूषण यादव, संतोष कुमार, वंशीधर सिंह, शिवकुमार प्रसाद, मनोज यादव, सीजेन्द्र यादव, मोहन मुरारी, अखिलेश सिंह, चंद्रभानु कुमार सहित विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधियों ने अपनी बातें रखी।
*सुनिल कुमार ‘राउत’*
*(जिला सोशल मीडिया प्रभारी)*
*TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण*




Recent Comments