सारण :बनियापुर मे निर्विरोध हुआ प्रखंड मतस्य विभाग का मंत्री, दुसरे का नहीं मिला नामांकन पत्र  
——-
राजू सिंह की रिपोर्ट 
——
बनियापुर (सारण) 
मतस्य समिति के नामांकन के अंतिम दिन मंत्री पद पर मात्र एक नामांकन होने के कारण मंत्री पद निर्विरोध निर्वाचित हो गया। लेकिन वही इस पद के दुसरे दावेदार का आरोप है कि समय से पहुंचने बाद भी चुनाव पदाधिकारियों द्वारा नामांकन फर्म नहीं दिया गया है। 
                          प्राप्त जानकारी के मुताबिक मतस्य समिति के मंत्री पद के दावेदार के रुप सिर्फ छठ्ठु सहनी ने नामांकन कराया था। जिसके बाद इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित माना जा रहा है। लेकिन वही इस पद का दुसरा दावेदार मंतोष प्रसाद ने जब प्रखंड मुख्यालय में नामांकन फर्म खरीदने पहुंचा तो अधिकारी इधर से उधर दौड़ते हुए समय ब्यतित कर दिये। जिसको लेकर मंत्री पद के दावेदार पीड़ित से निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ ललन प्रसाद सिंह से प्रखंड कार्यालय में बकझक भी हो गई। फिर भी निष्कर्ष नहीं निकल पाई। पीड़ित का आरोप था कि वह प्रखंड कार्यालय में ग्यारह बजे पहुंचा था। और बीसीओ से मुलाकात कर नामांकन फर्म की मांग की। जहां उसे फर्म उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसकी शिकायत पीड़ित ने जिलाधिकारी से भी किया है।