बेगुसराय:युवक को चाकू मार किया घायल
👈अमित पोद्दार”दैनिक खोज खबर” बखरी,बेगूसराय👉
बखरी बजार के वार्ड संख्या 12 के निवासी ललन ठाकुर को मानसिक रूप से पागल वार्ड संख्या 13 के निवासी स्व० धर्मनाथ साहु के पुत्र रामकुमार साहु ने छोटी सी बहस पर चाकु मारकर घायल कर दिया! और जब तक आसपास के लोग उसे पकरते वह भागने मे कामयाब रहा और वहाँ मौजूद लोगों ने घायल ललन ठाकुर को बखरी बजार के निजी अस्पताल मे इलाज केलिए ले गये ! विदीत हो कि कुछ दिन पुर्व ही रामकुमार ने अपने छोटे भाई को भी चाकु मारकर गंभीर रूप से घायल कर जान से मारने कि कोशिश की थी पर डॉक्टरों की करी मेहनत ने उसे बचा लिया था!
रामकुमार के घर के आसपास के लोग ने बताया कि रामकुमार मानसिक रुप से ग्रसित है एवं उसे इलाज की जरूरत है यह महीने की तीसरी दफा है जब उसने चाकू मारकर लोगों को घायल किया है लोगों द्वारा उसकी मां से शिकायत करने पर उसकी मां ने कहा कि रामकुमार का उससे कोई नाता नहीं है! रामकुमार ने सालभर पूर्व भी अपने घर के आस-पास के छह लोगों को चाकु से घायल कर दिया था जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे! जिसके बाद मुहल्ले के लोग ने उसपर FIR दर्ज करवाया था लेकिन कुछ दिन जेल मे सजा काटने के बाद जमानत पर बाहर आते ही रामकुमार ने अपनी धात नहीं छोरी ! वही आसपास के लोगो मे उसके डर का खौफ बना हुआ है !




Recent Comments