जहाजपुर:एक एेसा गांव जिसमें कई परिवारों के सदस्य एक ही दिन हुए पैदा

आज़ाद नेब ( 8058220365 )
जहाजपुर 23 मई। यह सुनने में बड़ा अटपटा जरूर लग रहा पर सच्चाई यही है कि ऐसा भी एक वार्ड है जहां कई परिवार मे दादी, मां बाप बेटे बहु पोती,पोती सब की उम्र ( साल ) एक दर्ज है ।
जहाजपुर नगर पालिका के वार्ड नं.एक कल्याणपुरा मे क्या बच्चे, क्या जवान और क्या बुजुर्ग सबकी पैदाइश की उम्र ( साल ) एक है, राजस्थान की निर्वाचन नामावली 2017 की भाग संख्या 68, अनुभाग संख्या 7 कल्याणपुरा शहरी क्षेत्र परिशिष्ट 2.2 मे कई परिवारो के सदस्यों का जन्म साल एक ही दर्शाया गया हैं।
यह बड़ी चूक है,इसका जनता को कई तरह कि दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।ओर कई मायनों मे सरकार को भी नुकसान हो सकता है। उम्र के हिसाब से कई सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। ओर कई योजनाओं मे गलत साबित हो सकते हैं। निर्वाचन विभाग को चाहिए कि लेटर लिस्टों मे सुधार कर आमजन को राहत पहुचायें। ओर लोगों को भी जागरूकता दिखाते हुए अपनी लेटर लिस्ट मे उम्र मे सुधार करवाये ।




Recent Comments