मुजफ्फरपुर हादसा : आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निलंबित
#रिपोर्ट / सुमित भगत ( सन्नी )

पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर में मासूम बच्चों को अपनी गाड़ी से रौंदने के आरोपित भाजपा दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री मनोज बैठा को सीतामढ़ी से पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया गया है. ।
एक स्थानीय न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस फिलहाल मनोज बैठा से पूछताछ कर रही है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मनोज बैठा ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है या कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. वहीं मुजफ्फरपुर हादसे के बाद भाजपा ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोज बैठा को पार्टी से निलंबित कर दिया है.
राज्य सरकार में पीएचइडी मंत्री बिनोद नारायण झा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मनोज बैठा को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि मनोज बैठा की बोलेरो गाड़ी से कुचल कर शनिवार को 9 बच्चों की मौत हो गयी थी.।
जिसके बाद से वे फरार चल रहे थे. मनोज बैठा का नाम सामने के आने के बाद से उनकी गिरफ्तारी के लिए नीतीश सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर रहा है. इसी कड़ी में आज तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद के एक प्रतिनिधिमंडल ने गर्वनर से मुलाकात की और हादसे को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा. जिसमें आरोपित मनोज बैठा की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गयी.