सारण :जमीनी विवाद में महिला को पीट कर किया जख्मी 
—–
राजू सिंह की रिपोर्ट
—–
बनियापुर ( सारण) 
थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर परोस की एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। जिसको लेकर पीड़ित महिला का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है। इलाज के दरमयान महिला के बयान पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिस दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित महिला माला देवी द्वारा बताया गया है कि जमीनी विवाद को लेकर स्थानीय निवासी जयप्रकाश मिश्रा व अशोक मिश्रा द्वारा महिला को लोहे के रड से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। जिस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।