सारण :घर मे घुस महिला से छेड़खानी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौपा
#सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया:05मार्च 2018
जैथर गाँव मे दो अनजान युवक एक घर मे घुस गये और अकेली महिला के साथ छेड़खानी करने लगे।जिस पर महिला की चीख सुनकर आस-पास के ग्रामीण जुट गए और मनचले युवको को पकड़कर जमकर धुनाई कर दिया।तथा पुलिस को सौप दिया।इस सम्बन्ध में पानापुर थाना के खजुरी गाँव निवासी शिव कुमार सिंह ने थाने में एक प्रथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे पिड़ित का कहना है कि वह अपने पत्नी के साथ अपने ससुराल जैथर गाँव मे रहता है।04 मार्च को दोपहर एक बाइक से दो युवक आये और उसके घर मे अचानक घुस गए और उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करने लगे।पत्नी की चीख सुनकर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया।पकड़े गए युवक अमनौर थाना के पकड़ी डीह गाँव निवासी नवल सिंह का 21 वर्षीय पुत्र नन्दन कुमार सिंह तथा राजेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है।थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिड़ित के ब्यान पर प्रथमिकी दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।