सारण :डोरीगंज मे फरार प्रेमी युगल ने किया सरेन्डर
#********************************#
——
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
——
डोरीगंज
सप्ताहभर पूर्व स्थानीय थानाक्षेत्र के बलवन टोला गाँव से फरार युगल प्रेमी जोड़े ने गुरूवार को डोरीगंज थाने पहुँच सरेंडर कर दिया ।थानाध्यक्ष के समक्ष दोनो प्रेमी जोड़े ने यह कबूल करते हुए बताया कि दोनो एक दूसरे के वगैर नही रह सकते वही पुलिस की पूछताछ के दौरान युवती ने खुद को बालिंक करार देते हुए एज प्रूफ के तौर पर अपना आधार कार्ड के साथ अन्य कागजात भी प्रस्तुत की । युवती ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण नही हुआ था बल्कि वह खुद अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी।
थानाध्यक्ष प्रशात कुमार ने बताया कि लड़के को पुलिस हिरासत मे लेकर युवती को 164 के ब्यान हेतु छपरा कोर्ट भेज दिया गया।
मालुम हो कि सप्ताहभर पूर्व दोनो प्रेमी जोड़े घर से फरार हो गए थे। जिसकी प्राथमिकी युवती की माँ के द्वारा गाँव के सुरेश राय के पुत्र पंकज कुमार को आरोपित कर परिवार के अन्य लोगो के विरूद्ध खुले मे शौच जाने के क्रम मे अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।




Recent Comments