बून्दी: भाजपा को जेबी संस्था बनाने लगे कुछ नेता:अंचल राठौड़
बून्दी भाजपा मे घमासान होने के आसार
भूरे खां
बून्दी 28 मई। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ में बून्दी जिला मीडिया प्रमुख पद पर अंचल राठौड़ को प्रदेश से नियुक्त किया गया था। पर कुछ पार्टी नेताओं को यह हजम नही हुआ। इस मामले को लेकर पार्टी के ही जिला महामन्त्री व जिला प्रवक्ता को ज्यादा परेशानी हो रही है।
एडवोकेट अंचल राठौड़ ने बताया की जिला महामन्त्री कहता है मेरे कहे अनुसार चलो मगर में तो प्रदेश मीडिया के आदेश फॉलो कर सकता हूँ और जिला महामन्त्री जिलाध्यक्ष के घर बुलाकर प्रातः 8 बजे की रिपोर्ट अच्छी बुरी मीडिया प्रकोष्ठ के ईमेल पते पर भेजे अख़बार की कटिंग करे तब आपको जिलाध्यक्ष जी से पुछ कर समाचारों की कटिंग करनी है जबकि कैन स्कैनर से सभी फाइल मेल एवम् वाट्सब की जाती रही है। और जब प्रदेश ने हमारी नियुक्ति कर दी तो अब जिलाध्यक्ष जी से सहमति भिजवाने का दबाव जिला महामन्त्री प्रदेश पदाधिकारीयो पर बनाये हुए है जबकि जिलाध्यक्ष जी ने कभी नाराजगी मेरे प्रति नही दोहराई जिला संग़ठन में कुछ पदाधिकारी पार्टी को अपनी बपोति समझते है।
जबकि मेने संग़ठन के लिए पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से कुशलता से कार्य कर रहा हूँ मगर इस तरह से मुझसे 10 साल छोटे जिला पदाधिकारी मेरे ऊपर दबाव की राजनीती करैंगे मुझे बर्दाश्त नही अतः मेने इस्तिफा दे दिया है राजा महाराजों की तरह अब नियम चलाने लग गए जबकि अब वो दिन गए ऐसे नियम चलाने वाले ही नही रहे नही उनकी सत्ता। में फिर भी साधारण कार्यकर्ता के रूप में जब तक साँस है काम करते रहेंगे।




Recent Comments