कूरेभार:चोरो का हौसला बुलंद पुलिस प्रशासन सुस्त
रिपोटर वागीश कुमार
सुलतानपुर । सूबे के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ भले ही कानून ब्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिये अनेको फरमान जारी कर रहे है लेकिन यहाँ “चोर मचाये शोर” की कहावत थाना क्षेत्र कूरेभार में सिद्ध हो रही है कहने का मतलब की कूरेभार कस्बे में चोरी की वारदातों को हल्के में लेने वाली कूरेभार पुलिस के थाने से चन्द कदम दूरी पर से चोरों ने वीती रात एक इलेक्ट्रानिक दुकान से 3 लेपटाप , हजारो के इलेक्ट्रानिक सामान समेत 25000 रूपये की नकदी दुकान का ताला तोड़कर उड़ा कर ले गए इस बात से ही कूरेभार पुलिस की रात्रि गस्त पर सवाल उठना लाजमी होता है की जब थाने के समीप और कूरेभार चौराहे पर जहाँ पुलिस बूथ भी है, उसी पुलिस बूथ के 20 कदम की दूरी पर जीनियस कम्प्यूटर और भारत इलेक्ट्रानिक की दुकान से लाखो की चोरी हो सकती है तो कस्बे के लोग अपने आपको कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे इससे पूर्व भी कस्बे में बड़ी चोरियों को चोरों ने अंजाम दिया था जिनका खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर सकी है की एक और बड़ी चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए
पुलिस सुस्त चोरों के हौसले बुलंद
वहीँ पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए है की जब थाने , पुलिस बूथ के समीप से दुकान का ताला तोड़कर लाखो की चोरी हो सकती है। तो कस्बे के ब्यवसाई किस तरह सुरक्षित रहेंगे। ये कस्बे वासियो के लिये यक्ष प्रश्न बना है।




Recent Comments