उप्र के महोबा मे हुई सड़क दुर्घटना मे सारण के व्यवसायी समेत पाँच की मौत
#मरने वालों में पति-पत्नी दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोग शामिल ।
#चालक के इकलौता पुत्र की पूर्व मे ही सडक हादसे मे हो चुकी है मौत।

देवेंद्र कु सिंह कि रिपोर्ट 
रसूलपुर /एकमा -सारण 
कानपुर सागर नेशनल हाइवे पर महोबा के समीप कार व डम्पर की सीधी टक्कर में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठा गाँव निवासी व गुजरात के व्यवसायी प्रेम गिरी व उनके चार रिश्तेदारों की मौके पर ही मौत हो गई ।व्यवसायी प्रेम गिरी अपनी बेटी की शादी की तैयारी करने के लिए अपने भगीना सीवान जिलान्तर्गत मैरवा थाना अधीन बभनौली गाँव निवासी दिवाकर भारती व उनकी पत्नी समेत दो बच्चों को लेकर स्वीफ्ट कार से गाँव आ रहे थे।तभी श्रीनगर कस्बे के पास गिलिन्दा मन्दिर के सामने तेज रफ्तार से आ रही डम्पर ने टक्कर मार दी जिससे स्वीफ्ट कार सवार दिवाकर भारती पत्नी माया देबी व दो पुत्र बिशाल 7 बर्ष तथा बिराट 5 बर्ष समेत कार चालक प्रेम गिरी की मौके पर ही मौत हो गयी ।घटना की सूचना मिलते ही प्रेम गिरी के गाँव चपरैठा में मातमी सन्नाटा छा गया।प्रेम के दोनों बड़े भाई राम सरेह गिरी तथ राम ब्यास गिरी व उनके परिजनों को ढाढस बँधाने के लिए घर पर लोगों की भीड़ जूटने लगी।ग्रामीणों के अनुसार प्रेम गिरी व्यवसायी होने के साथ ही मृदुल स्वभाव तथा समाजिक कार्यों मे भी बिशेष रूचि रखते थे।वे गाँव में हीं अस्पताल खुलवाने के लिए भवन निर्माण करा रहे थे।उनकी मौत ने गाँव को पूरी तरह झकझोर दिया।प्रेम गिरी की दुनिया तो पहले ही उजड़ चुकी थी।इसके पूर्व प्रेम गिरी का इकलौता पुत्र सड़क हादसे में मारा गया था।