चांदा के लाल ने किया कमाल, गब्बर सिंह लिम्का बुक मे दर्ज
 
हसन आब्दी ( Edited by आज़ाद नेब )
लालगंज (रायबरेली) 25 मई। बैसवारा क्षेत्र के चांदा ग्राम निवासी गब्बर सिंह का नाम लिम्का बुक रिकार्ड में दर्ज हुआ । इस बात की जानकारी देते हुए चित्रकार गब्बर सिंह ने बताया कि बीते 15 अगस्त 2016 को 60 घंटे की अथक परिश्रम के बाद एक तिरंगा झंडा का निर्माण किया था । जिसमें उन्होने 14440 चावल के दानों का प्रयोग किया था । जिसको क्षेत्रिय सहित दिल्ली के कई समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था । आपको बता दें कि इस रिकार्ड के पहले गब्बर सिंह का यह किर्तिमान उत्तर प्रदेश बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो चुका है । यह उनका दूसरा रिकार्ड है । 
लिम्का में रिकार्ड दर्ज होने पर उनके दोस्तों ,परिजनों व गांव क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 
चित्रकार ने बताया कि उनके इस रिकार्ड दर्ज कराने मे सबसे बडा सहयोग उत्तराखंड के रिकार्ड होल्डर हरिमोहन सिंह ऐठानी का रहा । चित्रकार को मिली इस  उपलब्धि पर सबको खबर लगते ही सोशल मीडिया फेसबुक , वाट्स एप, कॉल आदि से बधाईयां दी। 
इसके साथ ही कई बडी हस्तियों ने उनको सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी । जनमे देश के प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ सुनील जोगी, मुम्बई के गीतकार चंदन राय, कवि पंकज प्रसून, , दिलीप दुबे, सर्वेश आस्थाना, विश्व प्रख्यात साईकिल गुरू आदित्य कुमार, उत्तराखंड के मैथ जीनियस हरिमोहन सिंह एेठानी, राकेश वैद (बरेली)  आदि सहित कई फेमस हस्तियां है।
क्षेत्रिय लोंगों ने भी दी चित्रकार को  बधाई
बैसवारा विकास समिति के प्रवक्ता आशीष प्रताप सिंह, एस.एन. सिंह, भाजपा नेता दीप प्रकास शुक्ल ,सुरेश सिंह, निखिल पाण्डेय ‘गोलू’, दीपचन्द्र गुप्ता, मानवाधिकार आयोग के लालगंज अध्यक्ष राजू तिवारी ,मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ त्रिवेदी , आदि सहित बडी संख्या में क्षेत्रिय लोगो ने भी बधाई दी ।