सारण :डोरीगंज मे जमीनी विवाद मे मारपीट , प्राथमिकी दर्ज-:
#************************************#
डोरीगंज -:
जमीनी विवाद से उत्पन्न रंजिश के एक मामले मे अपने ही पट्टीदार के द्वारा रास्ते मे रोक कर मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने की एक प्राथमिकी डोरीगंज थाने मे दर्ज कराई गई है
इस संबंध मे स्थानीय थानाक्षेत्र के सलेमपुर गाँव निवासी चंदन कुमार राय के द्वारा अपने पट्टीदार रामभजू राय व अमित राय के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित ने बताया है कि पूर्व से जमीन का लफड़ा चल रहा था जिससे नाराज मेरे फरीक रामभजू राय व अमित राय के द्वारा रास्ते मे रोक मारपीट कर मुझे जख्मी कर दिया गया
इस संबंध मे थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है




Recent Comments