सिवान :रघुनाथपुर में फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना जरूरी
#परवेज अख्तर
रघुनाथपुर
गर्मी के दस्तक देते ही एक बार फिर रघुनाथपुर में स्थाई तौर पर फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। पूर्व जिला पार्षद अनिल
कुमार सिंह ने कहा कि रघुनाथपुर में हर साल दर्जनों घर अगलगी की घटना से तबाह व बर्बाद हो जाते हैं। इसलिए यहां फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना
होनी चाहिए। आंदर, दरौली, गुठनी व सिसवन प्रखंड में भी गर्मी के दिनों में आग का कहर जारी रहता है। दवा दुकानदार अरविन्द कुमार तिवारी ने कहा
कि पिछले साल ही अप्रैल महीने में तत्कालीन डीडीसी की अनुशंसा पर डीएम महेन्द्र कुमार ने फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी की व्यवस्था यहां करायी थी।जिससे इस क्षेत्र में घटित अगलगी की घटनाओं पर समय रहते काबू पा लिया गया। गुठनी से सिसवन तक के दियारे क्षेत्र में झोपड़ीनुमा घरों की संख्या
काफी है। थोड़ी भी चूक पर आग लग जाती है और अग्निशमन विभाग की गाड़ी त्वरित सूचना के बाद भी समय से मौके पर नहीं पहुंचती। रघुनाथपुर दियारे क्षेत्र
का केन्द्र बिंदु भी है। इसलिए यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी का होना आवश्यक है। रविवार को थाने के रकौली गांव में चार लोगों की झोपड़ी जलकर राख हो
गयी। जिसमें लाखों की संपत्ति राख हो गयी। लोगों का कहना था कि रघुनाथपुर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी रहती तो आग पर बहुत हद तक काबू पाया जा सकता
था।
#सर्विसिंग के नाम पर चली गयी गाड़ी
डीएम के आदेश पर अप्रैल 2017 में यहां फायर ब्रिगेड के गाड़ी की तैनाती की
गई थी। जो पिछले साल की गर्मी में आंदर, सिसवन, रघुनाथपुर व दरौली
क्षेत्र में हुई अगलगी की घटनाओं पर काबू करती रही। लेकिन जुलाई 2017
अचानक गाड़ी की सर्विसिंग के नाम पर उसे महाराजगंज बुला लिया गया। उसके
बाद से अब तक वह गाड़ी वापस नहीं आयी। फायर ब्रिगेड की वह गाड़ी महाराजगंज
से ही यहां आयी थी। अब तो इस क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की गाड़ी की
आवश्यकता और बढ़ गयी है। कारण कि रघुनाथपुर के लौकीपुर में पावरग्रिड का
निर्माण हो रहा है। जिससे सात प्रखंडों में बिजली की सप्लाई होनी है।
अप्रैल 2018 से इससे सप्लाई भी शुरू हो जाएगी। पावरग्रिड से बिजली की
सप्लाई निरंतर रहने से इस क्षेत्र में शॉर्टसर्किट की घटनाओं में भी
वृद्धि की संभावना भी बनी रहेगी।




Recent Comments