सारण :डोरीगंज मे चाकु मार युवक को किया जख्मी , 35 हजार रुपए एवं चेन लुटा
#*********************************#
डोरीगंज-:
“””””””””””
डोरीगंज मे एक युवक पर हत्या की नियत से चाकु एवम रड से हमला कर जख्मी करने एवं उसके पास से 35 हजार रुपए एवं सोने की चेन छिनने का मामला प्रकाश मे आया है।
इस संबन्ध मे थाना क्षेत्र के बलवन टोला गाँव निवासी हिमांशु कुमार ने स्थानिय थाना मे प्राथमिकी दर्ज करायी है । जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि 29 जुन की रात 9:30 के करीब जब मै अपने घर बलवन टोला से बाइक से डोरीगंज आ रहा था तो आरा छपरा पुल के ढलान पर चिरांद गाँव निवासी नितिश राय , रिषि राय एवं सचिन राय एवम अज्ञात दो तीन लोगो ने गाड़ी रुकवाकर जान से मारने की नियत से चाकु एवं रड से हमला कर दिया एवं आँख निकालने की बात कर मेरे आँख पर चाकु से वार किया जिससे मेरी बाईं आँख के निचे फट गया और खुन निकलने लगा ।
जिसके बाद उन लोगो ने मुझे जख्मी कर मेरे पॉकेट से 35 हजार रुपए नगद सहित गले से सोने की चेन छिनकर चले गए ।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया की मामले की छानबीन कि जा रही है दोषी जल्द ही गिरफ्त मे होगे ।




Recent Comments