सारण :बालिका छात्रावास के छात्राओं ने नक़ल नहीं करने की ली संकल्प
# मुरारी बाबा

गड़खा(सारण)
बालिका छात्रावास भैसवारा गड़खा में सभी बालिकाओं को परीक्षा में नकल नही करने, दूसरों को भी नकल नहीं करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए शपथ दिलाया गया ।बताते चलें कि मैट्रिक ,इंटरमीडिएट ,स्नातक, स्नातकोत्तर एवम विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में आजकल नकल का बाजार गर्म है ।पढ़े लिखे विद्यार्थी भी नकलची लोगों को देखकर अपने ज्ञान -विज्ञान का भरोसा खो देते हैं । पठन-पाठन का स्तर भी नकल की भेंट चढ़ जाता है ।बच्चों को सही जानकारी होते हुए भी उनके बगल में नकल करते हुए बच्चों को देख उनमें कुंठा की स्थिति पैदा हो जाती है ।नकल एक सामाजिक कोढ़ है जो व्यक्ति में अज्ञानता ,अक्षमता बढ़ाती है तथा उपाधि एक कागज का टुकड़ा मात्र समझा जाता है ।हाल हीं में तथा कथित टॉपड़ो का इंटरव्यू इसका जीता जागता उदाहरण है ।नकल से अर्जित डिग्री वाले इंजीनियर, डॉक्टर एवम ब्यूरोक्रेट समाज तथा राष्ट्र के लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं। जो विद्या अपनी न हो वह कभी भी जीवन मे फलदायी नही हो सकती ।
इस शपथ सभा मे प्रध्यापक सह अध्यक्ष अखिलेश्वर पाठक, वार्डन कुमारी नीलिमा ,शिक्षक शशिकांत भारती, उदय कुमार राम मुखिया अनिता देवी ।उप मुखिया उमा सिंह, अध्यक्ष मुकुंद सिंह आदि उपस्थित थे ।
छात्राओं के इस संकल्प को देख ग्रामीणों काफी प्रभावित हुए।